सीतामढ़ी, नवम्बर 22 -- पुपरी। पुपरी मद्य निषेध थाना पुलिस ने पिरौखर पुल के समीप वाहन जांच के दौरान विदेशी शराब के साथ बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार तस्कर के पास से 31 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई है। इस सम्बंध में एस आई नीरज कुमार ने थाने में एफआईआर कराई है। जिसमें गिरफ्तार शराब तस्कर बोखरा के बनौल निवासी लक्ष्मण सहनी के पुत्र दीपक सहनी को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.