औरंगाबाद, अप्रैल 8 -- औरंगाबाद। विदेशी शराब के साथ दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जम्होर थाना क्षेत्र से कुल 38.5 लीटर विदेशी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में गयाजी जिला के कोतवाली थाना के बंगाली स्थान निवासी स्व. संजय यादव का पुत्र रोहित कुमार और अशोक यादव का पुत्र अमन कुमार शामिल है। इनके पास से बियर केन बरामद की गई जो तस्करी कर लाई जा रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...