समस्तीपुर, अप्रैल 26 -- सिंघिया। जहांगीरपुर केलहुआ घाट दुर्गा मंदिर के पास बांध पर वाहन चेकिंग के क्रम में शनिवार रात एक बाइक पर सवार दो धंधेवाज युवको के पास से पुलिस ने 9 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इसमें प्रयुक्त बाइक तथा दो मोबाइल जब्त कर लिया। दोनों आरोपियों की पहचान हसनपुर के जगरनाथपुर निवासी नितीश कुमार तथा ब्रजेश कुमार महतो के रूप में की गई है। थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया की दोनों के बिरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.