गोपालगंज, मार्च 18 -- गोपालगंज,हमारे संवाददाता। एसपी के निर्देश पर जिले में शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को कुचायकोट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 654.03 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त दो कारों को भी जब्त किया गया। जानकारी के अनुसार कुचायकोट थानाध्यक्ष दर्पण सुमन के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के भटवा मोड़ के समीप गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। गिरफ्तार तस्करों में हरियाणा फरीदाबाद जिले के सूरजकुंड थाना क्षेत्र के मनीष और रविन्द्र शामिल हैं। उधर,विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के मठिया मंदिर के समीप वाहन जांच के दौरान कार से 405 लीटर देसी शराब के साथ जादोपुर थाने के जादोपुर गांव के राम प्रवेश राय गिरफ्तार किया गया। उधर,उचकागांव में छोटका सांखे पंचायत भवन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.