विदेशी शराब के साथ देवरिया का तस्कर गिरफ्तार, बोलेरो जब्त
सीवान, सितम्बर 25 -- बसंतपुर, एक संवाददाता। शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बसंतपुर थाना पुलिस ने ग्राम कोड़र स्थित मलमलिया-सिवान मुख्य मार्ग (एनएच-227ए) पर एक बोलेरो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के एक कथित अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से शराब के साथ बोलेरो भी जब्त की गई है। सिल्वर रंग की बोलेरो से शराब की खेप बसंतपुर बाजार की ओर लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने प्राथमिक विद्यालय के समीप एनएच-227ए पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। तलाशी के दौरान बोलेरो से 180 एमएल की ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की की 545 बोतलें बरामद हुईं। बरामद शराब की कुल मात्रा 98.100 लीटर बताई गई है। पुलिस ने वाहन चालक मुकेश कुमार (25) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी देवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.