पूर्णिया, अक्टूबर 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मद्य निषेध विभाग की टाम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर कुल 52.930 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार गया है। टीम ने एक कार को भी जब्त किया है। मुफस्सिल के अंदेली, वार्ड नं०-08 में कुल 10.125 लीटर विदेशी शराब के साथ एक आरोपी,दालकोला चेकपोस्ट पर एक कार से 03.800 लीटर बीयर बरामद करने के साथ 02 आरोपियों एवं केनगर के नयाटोला गंगेली में 39.000 लीटर विदेशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करते किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...