विदेशी शराब के साथ कोडरमा जंक्शन से दो तस्कर गिरफ्तार
कोडरमा, जुलाई 2 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने कोडरमा जंक्शन पर गश्ती के दौरान विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित कुमार (पिता- पारस शर्मा, निवासी- भोरी, थाना पूरा, जिला गया, बिहार) तथा भूपेंद्र कुमार (पिता- बसंत मिस्त्री, निवासी- बाराड़ीह, थाना मुफ्फसिल, जिला गया, बिहार) के रूप में हुई है। आरपीएफ प्रभारी दीपक प्रसाद ने बताया कि यह कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा और अपराध आसूचना शाखा, धनबाद की संयुक्त टीम ने की। दोनों आरोपियों को कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से कुल 25,540 मिलीलीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 12,890 रुपये है। बरामद शराब एवं दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.