कटिहार, मार्च 3 -- हसनगंज, संवाद सूत्र थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुआ पंचायत के पीपरा गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक शराब तस्कर को 6.750 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मौके पर थानाध्यक्ष निक्की ने बताई कि अवैध शराब के विरुद्ध कारवाई करते हुए पुलिस ने 6.750 लीटर विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...