समस्तीपुर, जून 16 -- चकमेहसी। चकमेहसी पुलिस ने एसआई लक्ष्मी गुप्ता के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के मालीनगर के ठहरा चौक के निकट से शराब के साथ एक युवक को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी सैदपुर का रमोद कुमार ठाकुर बताया गया है। पुलिस ने युवक के पास से 1 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...