हाजीपुर, मार्च 24 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता बिदुपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर राजापाकर थाना क्षेत्र के तरुण राय का पुत्र सुनील कुमार बताया गया है। पुलिस गिरफ्तार तस्कर पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत जेल भेजने की तैयारी कर रही है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि वैशाली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी हेतु लगातार सघन वाहन जांच एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार की सुबह बिदुपुर थाना पुलिस को मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बिदुपुर थाना क्षेत्र के चकसिकन्दर ओवरब्रिज के समीप ...