कटिहार, मार्च 18 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र थाना क्षेत्र में संध्या गश्ती के दौरान अपर थाना अध्यक्ष विजय कुमार राम ने गोबरा घाट के पास से एक शराब तस्कर को विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया, जिसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर थाना अध्यक्ष विजय कुमार राम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपालपुर गांव निवासी 24 वर्षीय लखींद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है।वह पश्चिम बंगाल से शराब लाकर थाना क्षेत्र के रास्ते कहीं और खपाने की फिराक में था। पुलिस ने गोबरा घाट के पास उसे दबोच लिया। उसके पास से विभिन्न ब्रांड के कुल 28.875 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। साथ ही शराब तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। मेडिकल जांच के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में कटिहार भे...