पूर्णिया, मार्च 29 -- बायसी, एक संवाददाता।डगरुआ थाना क्षेत्र के राजवेली गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 51.390 लीटर विदेशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही मौके से एक कार और एक बाइक भी जब्त की गई है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद टीम गठित कर कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान एक कार से 51 लीटर 390 एमएल विदेशी शराब बरामद की गई। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर आगे की कार्रवाई करते हुए एक बाइक भी जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डगरुआ थाना क्षेत्र के राजवेली निवासी अवधेश यादव के पुत्र लालू कुमार यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरे अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.