पूर्णिया, जुलाई 11 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना क्षेत्र में पहड़िया में जांच के क्रम में ऑटो से विदेशी शराब की खेप लेकर जा रहे पांच को गिरफ्तार किया गया है। इसमें दो महिला एवं दो नाबालिक भी धराया है। बायसी थाना अध्यक्ष शिव कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ऑटो से पूरा परिवार शराब की खेप लेकर दालकोला से पूर्णिया की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी को मामले की जानकारी दी गयी। थाना अध्यक्ष शिव कुमार पासवान के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। जिसमें थाना अध्यक्ष कुमार पासवान, अवर निरीक्षक उत्तम कुमार, निरीक्षक अर्चना कुमारी, पूजा कुमारी एवं रूपा कुमारी आदि शामिल थी। एनएच 31 फोर लेन के पहड़िया में वाहनों की जांच शुरू की गयी। थाना अध्यक्ष शिव कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस को देखते ही ऑटो खड़ी कर सभी सवार भागने लगा। पुल...