मुंगेर, दिसम्बर 28 -- मुंगेर, निज संवाददाता। उत्पाद थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तारापुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में विदेशी शराब के धंधेबाज भोली सिंह के फूसनुमा झोपड़ी में छापेमारी कर विभिन्न ब्रांड का 76 बोतल विदेशी शराब जब्त किया। टीम ने शराब धंधेबाज भोली सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। सहायक आयुक्त मद्यनिषेद्य विकेश कुमार ने बताया कि उत्पाद थाना तारापुर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भोली सिंह को शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके द्वारा झोपड़ी में छिपा कर रखा गया रॉयल चैलेंज व्हिस्की 375 एमएल का 38 बोतल, रॉयल स्टैग व्हिस्की 375 एमएल का 23 बोतल तथा आईकॉन व्हाइट व्हिस्की 180 एमएल का 15 बोतल कुल 25.575 लीटर विदेशी शराब जब्त हुआ। धंधेबाज भोली सिंह के विरूद्ध मद्यनिषेद्य अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उत्पाद थाना की पुलिस अग्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.