विदेशी शराब एवं बीयर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
भागलपुर, जुलाई 28 -- पूर्णिया से धीरज की खबर पूर्णिया जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दालकोला समेकित जाँच चौकी पर मद्यनिषेध विभाग की टीम द्वारा एक यात्री बस की सघन तलाशी के दौरान बड़ी सफलता प्राप्त हुई। तलाशी के क्रम में बस से 101.100 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर बरामद की गई। इस मामले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों केंद्र विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 की धारा 30(क) के अंतर्गत दालकोला मद्यनिषेध थाना में कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई विधिक सम्मत की जा रही है। मद्यनिषेध विभाग द्वारा कहा गया है कि अंतर्राज्यीय सीमाओं एवं चेकपोस्टों पर वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। शराब की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.