विदेशी व महुआ शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार
सहरसा, अप्रैल 6 -- सोनवर्षा राज । थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कॉलेज गेट के समीप एक घर में छापेमारी कर करीब 6 लीटर विदेशी शराब और 10 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की। इस दौरान सोहा कॉलेज गेट निवासी सोना कुमार को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि बरामद शराब में विभिन्न ब्रांड शामिल हैं। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.