लखनऊ, अप्रैल 15 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बुधवार से शुरू क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम में विदेशी विशेषज्ञों ने प्रदेश के अधिकारियों को कृषि निर्यात का मूल मंत्र सिखाया। केन्या से आए ग्लोबल एपी के मास्टर ट्रेनर डेनियल महिंदा वहोमे ने कृषि, उद्यान एवं कृषि विपणन विभाग के 40 अधिकारियों को फील्ड स्तर पर बेहतर कृषि उ‌तपाद तैयार करने के महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया। कृषि, उद्यान तथा कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग की ओर से आयोजित इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पहले दिन फील्ड विजिट के तहत प्रतिभागी अधिकारियों को लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र के एफपीओ ''इरादा'' के फार्म व रहमानखेड़ा स्थित मैंगो पैक हाउस का भी भ्रमण कराया गया। प्रशिक्ष...