पटना, मार्च 6 -- भारतीय रिजर्व बैंक, पटना के क्षेत्रीय निदेशक सुजीत कुमार अरविंद ने कहा कि बिहार और झारखंड में संपूर्ण मुद्रा परिवर्तकों (एफएफएमसी) यानी विदेशी रुपये एक्सचेंज करने वालों के लिए अवसर भी बढ़ रहा है। वे शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक, विदेशी मुद्रा विभाग, पटना के बैनर तले स्थानीय होटल में बिहार एवं झारखंड क्षेत्र के एफएफएमसी के प्रतिनिधियों के लिए आयोजित फॉरेक्स फॉर यू कार्यशाला का उद्घाटन करने के बाद उसे संबोधित कर रहे थे। मौके पर सुजीत कुमार अरविंद ने सभी प्रतिभागियों से फेमा 1999 तथा मुद्रा परिवर्तन गतिविधियों संबंधी अन्य दिशा-निर्देशों के पालन की महत्ता पर भी प्रकाश डाला। इसके पूर्व रिजर्व बैंक के विदेशी मुद्रा विभाग, पटना के महाप्रबंधक ने अतिथियों का स्वागत किया। रिजर्व बैंक के प्रबंधक, मानव संसाधन राजीव कुमार ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.