वाराणसी, मार्च 1 -- बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। बाबतपुर एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह स्विट्जरलैंड के नागरिक के पास से प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन मिला। वह अपनी महिला मित्र के साथ एयर इंडिया के विमान (एआई- 696) से मुंबई जाने के लिए पहुंचा था। बाबतपुर पुलिस चौकी पर आईबी, एलआईयू और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने घंटों पूछताछ की। बाद में पुलिस ने सैटेलाइट फोन जब्त कर उसे छोड़ दिया। पेशे से प्रोसेसिंग इंजीनियर आंद्रे सायरील न्यूवेंसवांडर अपनी महिला मित्र सेलेन हैंगमैन के साथ 24 फरवरी को काशी भ्रमण पर आया था। शनिवार सुबह लगभग 10.40 बजे दोनों एयरपोर्ट पहुंचे। इन्हें दोपहर 12.45 बजे एयर इंडिया के विमान से मुंबई रवाना होना था। दोनों एयरलाइन्स काउंटर पर बोर्डिंग पास प्राप्त कर सिक्योरिटी होल्ड एरिया में पहुंचे। यहां चेकिंग के दौरान सीआईएसएफ के जवानों ने उसके बैग से...