मैनपुरी, जनवरी 3 -- विदेशी पक्षियों की आमद शुरू हो गई है। रामसर साइट में शामिल समान पक्षी विहार आने वाले तीन महीने विदेशी पक्षियों से गुलजार रहेगा। विदेशी पक्षियों के स्वागत और सुरक्षा के लिए पक्षी विहार इलाके में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पक्षियों का शिकार न हो, पूरा इलाका ईको सेंसटिव जोन बना रहे इसके लिए प्लानिंग पर काम शुरू हो गया है। इस बर्ड सेंचुरी में हर साल यूरोप तथा अन्य देशों से हजारों मील का सफर तय करके विदेशी पक्षी भ्रमण पर आते हैं और यहां की आवोहवा में डेरा जमा लेते हैं। मैनपुरी के समान स्थित पक्षी विहार में इन दिनों विदेशी पक्षियों के स्वागत का माहौल बनाया जा रहा है। क्षेत्रीय वन अधिकारी कोटेश कुमार त्यागी की निगरानी में विदेशी और देशी पक्षियों के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पक्षी विहार की सैकड़ों बीघा में फैली विशाल झील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.