रुद्रपुर, मार्च 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। नैनीताल के एक रेस्टोरेंट कारोबारी से विदेशी मुद्रा में निवेश कर मुनाफे का झांसा देकर 68 लाख की साइबर ठगी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना पंतनगर ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, नौकुचियाताल नैनीताल निवासी राजेन्द्र कुमार पंत ने बताया कि नैनीताल में उनका खुद का एक रेस्टोरेंट है। अक्तूबर 2025 में फेसबुक के माध्यम से उनकी पहचान रिचा सचदेवा नाम की एक महिला से हुई। महिला ने स्वयं को निवेश कंपनी का मार्केटिंग और फोरेक्स ट्रेडिंग सलाहकार बताया और विदेशी मुद्रा में निवेश पर भारी मुनाफा दिलाने का दावा किया। उसने व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से लगातार संपर्क बनाए रखा। कंपनी का लोगो और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म दिखाकर विश्वास दिलाया कि निवेश पूरी तरह...