नई दिल्ली, मई 8 -- मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 01 मई को समाप्त सप्ताह में 7.794 अरब डॉलर घटकर 690.693 अरब डॉलर रह गया। यह विदेशी मुद्रा भंडार का पांच सप्ताह का निचले स्तर और इसी अवधि में सबसे बड़ी गिरावट भी है। इससे पहले, 24 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में यह 4.821 अरब डॉलर घटकर 698.487 अरब डॉलर रहा था। विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट की मुख्य वजह स्वर्ण भंडार में गिरावट रही। रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया गया है कि 01 मई को समाप्त सप्ताह में देश का स्वर्ण भंडार 5.021 अरब डॉलर घटकर 115.216 अरब डॉलर रह गया। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति भी 2.797 अरब डॉलर की कमी के साथ 551.825 अरब डॉलर रहा। इसमें अमेरिकी डॉलर के अलावा जापानी येन, ब्रितानी पाउंड और यूरो भी शामिल हैं। इनके मूल्य का आंकलन डॉलर की तुलना में इनकी संदर्भ दर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.