विदेशी मुद्रा भंडार 12.95 अरब डॉलर घटा
नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार दो अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 12.95 अरब डॉलर घटकर 734.61 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल विदेशी मुद्रा भंडार 25 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 18.34 अरब डॉलर घटकर 747.56 अरब डॉलर रहा था। आलोच्य सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य 2.29 अरब डॉलर घटकर 106.41 अरब डॉलर रहा। विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 15 लाख डॉलर बढ़कर 18.66 अरब डॉलर हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.