नई दिल्ली, मार्च 13 -- मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार छह मार्च को समाप्त सप्ताह में 11.68 अरब डॉलर घटकर 716.81 अरब डॉलर रह गया। इसके एक सप्ताह पहले देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 4.885 अरब डॉलर बढ़कर 728.494 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर रहा था। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 1.61 अरब डॉलर घटकर 130.01 अरब डॉलर रह गया। रिजर्व बैंक की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, छह मार्च को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा माने जाने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 9.88 अरब डॉलर घटकर 563.24 अरब डॉलर रह गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...