विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़ा
नई दिल्ली, जुलाई 24 -- मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 17 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.24 अरब डॉलर हो गया। इससे पिछले सप्ताह में भी विदेशी मुद्रा भंडार 96.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 675.16 अरब डॉलर हो गया था। समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य 3.48 अरब डॉलर घटकर 101.75 अरब डॉलर रह गया। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर रिकॉर्ड 728.49 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि, पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद रुपये पर दबाव बढ़ा और आरबीआई को डॉलर की बिक्री के जरिये विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप करना पड़ा, जिससे कई सप्ताह तक भंडार में गिरावट दर्ज की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.