नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान 3.82 अरब डॉलर बढ़कर 700.94 अरब डॉलर रहा। इससे पहले तीन अप्रैल को समाप्त सप्ताह में कुल भंडार 9.06 अरब डॉलर बढ़कर 697.12 अरब डॉलर रहा था। पश्चिम एशिया संघर्ष की शुरुआत से पहले इस साल 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 728.49 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि, संघर्ष के कारण रुपये पर दबाव बढ़ा और आरबीआई को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर की बिक्री के जरिये हस्तक्षेप करना पड़ा, जिससे लगातार कई हफ्तों तक भंडार में गिरावट देखी गई थी। यह भी पढ़ें- सऊदी के बाद पाकिस्तान की मदद करेगा भारत का करीबी देश, करोड़ों रुपये देने का किया ऐलान केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार 10 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के लिए, विदेशी मुद्रा...