गुड़गांव, जून 9 -- गुरुग्राम। सेक्टर-50 थाना क्षेत्र में विदेशी मुद्रा विनिमय के नाम पर हुई लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हिसार निवासी 28 वर्षीय सचिन के रूप में हुई है। उसके पास पॉलिटेक्निक डिप्लोमा है। उसे बरवाला रोड, हिसार से काबू किया गया। यह मामला दो फरवरी 2026 को सामने आया था, जब एक फॉरेक्स कारोबारी को व्हाट्सएप कॉल के जरिए यूनिटेक बिजनेस जोन, सेक्टर-50 में बुलाया गया था। वहां खुद को अभिषेक बताने वाला एक व्यक्ति कारोबारी से 20 हजार यूएस डॉलर और तीन हजार यूके पाउंड लेकर भुगतान लाने के बहाने रफूचक्कर हो गया था। यह भी पढ़ें- एक करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपी को राहत नहीं पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सचिन पंजाब के खरड़ में डिलीवरी बॉय का काम करता था, जहां उसकी म...