गुड़गांव, जून 6 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। विदेशी मुद्रा के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-43 की टीम द्वारा पकड़ा आरोपी बीटेक पास है, जिसने ठगी करने वाले मुख्य सरगनाओं को फर्जी तरीके से एक्टिवेट सिम कार्ड और व्हाट्सएप लॉगिन के लिए ओटीपी उपलब्ध कराया था। पुलिस ने आरोपी को हिसार से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तीन फरवरी 2026 को थाना सेक्टर-50 में विदेशी मुद्रा विनिमय (फॉरेक्स एक्सचेंज) का काम करने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया था कि दो फरवरी को उसके पास व्हाट्सएप पर एक कॉल आई थी, जिसमें फोन करने वाले ने भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा खरीदने की इच्छा जताई ...