मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर के फर्नीचर कारोबारी शाहिद रजा से विदेशी मुद्रा का लालच देकर 80 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। घटना मंगलवार दोपहर भगवानपुर चौक के पास हुई। इस संबंध में औराई के हकीमपुर गांव निवासी पीड़ित कारोबारी ने सदर थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। इसमें एक महिला को आरोपित करते हुए उस पर ठगी का आरोप लगाया है। पीड़ित कारोबारी ने पुलिस को बताया कि करीब एक सप्ताह पहले एक अज्ञात महिला उनकी दुकान पर आई थी। उसने उसके पास भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा होने की बात बताई। महिला ने प्रलोभन दिया कि यदि वह उसे भारतीय रुपये देगा तो उसके बदले में उसे विदेशी मुद्रा के रूप में मोटी रकम देगी। मुनाफे की लालच में आकर वह राजी हो गया। इसके बाद महिला ने उसे मंगलवार दोपहर रुपये लेकर भगवानपुर चौक के पास बुला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.