नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- टाटा मोटर्स की कारों को भारतीय मार्केट में खूब पसंद किया जाता है। हालांकि, अब विदेशी मार्केट में भी टाटा के कारों की डिमांड ताबड़तोड़ बढ़ रही है। अगर FY2026 के दौरान हुए एक्सपोर्ट की बात करें तो टाटा मोटर्स की डिमांड सबसे ज्यादा रही। टाटा मोटर्स ने इस दौरान 263.5 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 10,350 यूनिट कारों का निर्यात किया। इस तरह डिमांड के मामले में टाटा ने मारुति सुजुकी, हुंडई, टोयोटा, होंडा, महिंद्रा और किया जैसे ब्रांड्स को भी पीछे छोड़ दिया। आइए जानते हैं आने वाले टाइम में टाटा मोटर्स की प्लानिंग के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- इन मेड इन इंडिया कारों को बीते 12 महीनों में मिले 4.44 लाख विदेशी ग्राहकक्या है कंपनी की प्लानिंग टाटा मोटर्स आने वाले समय में भारतीय मार्केट पर पूरी तरह छाने की तैयारी ...