विदेशी महिला से यौन उत्पीड़न के आरोप में इंजीनियर पर मामला दर्ज
नई दिल्ली, जुलाई 27 -- नीदरलैंड की एक 36 वर्षीय महिला ने अपने प्रेमी के रूममेट सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर बदसलूकी और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। इसके बाद इंजीनियर पर मामला दर्ज किया गया। यह घटना कथित तौर पर इस साल मार्च में हुई थी। नर्स के तौर पर काम करने वाली महिला शहर में अपने प्रेमी से मिलने आई थी और उसके फ्लैट में रुकी थी, जिसे वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ साझा करता था। उसने आरोप लगाया कि रूममेट ने उसका यौन उत्पीड़न किया और उसे गलत तरीके से छुआ भी। बाद में महिला नीदरलैंड चली गई और हाल ही में हैदराबाद लौटी है। इसके बाद उसने गाचीबोवली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.