नई दिल्ली, मार्च 30 -- दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियों में शामिल BYD अब ग्लोबल मार्केट में बड़ा दांव खेल रही है। हाल ही में कंपनी ने संकेत दिए हैं कि साल 2026 में उसके EV एक्सपोर्ट पहले तय लक्ष्य से करीब 15% ज्यादा रह सकते हैं, यानी जहां पहले कंपनी ने 13 लाख गाड़ियों के निर्यात का टारगेट रखा था, अब यह बढ़कर लगभग 15 लाख यूनिट तक पहुंच सकता है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- मारुति का कमाल! अब बिना वर्कशॉप गए ऑफिस टाइम में ही हो जाएगी कार सर्विसदुनिया की नंबर-1 EV कंपनी दिलचस्प बात यह है कि यह तेजी ऐसे समय में आ रही है, जब कंपनी को घरेलू बाजार (चीन) में थोड़ी सुस्ती का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, टेस्ला (Tesla Inc.) को पीछे छोड़कर दुनिया की नंबर-1 EV कंपनी बनने के बावजूद BYD का मुनाफा पिछले...