नई दिल्ली, मई 16 -- सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को प्राइवेट सेक्टर के आरबीएल बैंक के शेयर फोकस में रहेंगे। इसकी वजह बैंक से जुड़ी एक पॉजिटिव खबर है। आइए डिटेल में इसके बारे में जान लेते हैं।क्या है पॉजिटिव खबर? दरअसल, वित्त मंत्रालय ने दुबई स्थित एमिरेट्स एनबीडी बैंक को आरबीएल बैंक में 74 प्रतिशत तक हिस्सेदारी के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इससे देश में करीब 26,850 करोड़ रुपये के निवेश का रास्ता साफ हो गया है। आरबीएल बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग की ओर से भेजे गए एक पत्र में इस प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी गई है। यह मंजूरी कुल चुकता इक्विटी शेयर पूंजी के 49 प्रतिशत से अधिक और 74 प्रतिशत तक हिस्सेदारी लेने के लिए दी गई है। बता दें कि इस अधिग्रहण सौदे की घोषणा 18 अक्टूबर, 2025 को क...