नोएडा, अप्रैल 17 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। जिले में हाल ही में हुए श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन को लेकर जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब इस पूरे मामले में विदेशी फंडिंग की आशंका भी जताई जा रही है। नोएडा पुलिस ने इस नए एंगल पर जांच शुरू कर दी है और खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि सोशल मीडिया मंचों के जरिए श्रमिकों को उकसाने की कोशिश की गई। खासतौर पर कुछ संदिग्ध सोशल मीडिया खातों की पहचान हुई है, जिनका संचालन पाकिस्तान से होने की बात सामने आई है। यह भी पढ़ें- कैसे बिहार से आकर एक ऑटो चालक ने नोएडा में लगा दी 'सैलरी वाली आग', पाकिस्तान-नेपाल कनेक्शन भी अब यह भी देखा जा रहा है कि क्या इन गतिविधियों के पीछे किसी तरह की विद...