विदेशी प्रतिनिधियों को साइबर ठगी रोकने का तरीका समझाया
नोएडा, अक्टूबर 7 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। भारत सरकार के नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस (एनसीजीजी) के क्षमता निर्माण कार्यक्रम के तहत विभिन्न देशों से आए करीब 40 प्रशासनिक अधिकारी ने मंगलवार को सेक्टर-108 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में साइबर सिक्योरिटी सेल का भ्रमण किया। इस दौरान उनको साइबर ठगी की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, डिजिटल साक्ष्यों के इस्तेमाल और पीड़ितों की मदद के तरीके बताए गए। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व डीसीपी साइबर प्रीति यादव ने किया। साइबर सिक्योरिटी सेल में आयोजित गोष्ठी में विदेशी प्रतिनिधियों को कमिश्नरेट की साइबर सुरक्षा व्यवस्था और साइबर अपराध की रोकथाम के लिए अपनाए जा रहे तरीकों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर ठगी के मामलों में समय सबसे महत्वपूर्ण होत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.