गया, अक्टूबर 4 -- पितृपक्ष मेले में आए रूस, फ्रांस, जर्मनी, इटली, ब्राजील, यूक्रेन सहित विभिन्न देशों से 22 पिंडदानियों ने गयाश्राद्ध किया। पिंडदान व तर्पण के बाद जिला प्रशासन से अपने अनुभव साझा किए। विदेशी पिंडदानियों ने गया जी में उपलब्ध व्यवस्थाओं, धार्मिक स्थलों की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता व श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए किए गए प्रशासनिक प्रयासों की सराहना की। कहा कि यहां आकर आध्यात्मिक शांति व सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। भारी संख्या में पिंडदानियों के बाद भी मेला क्षेत्र में व्यवस्थाएं व्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पितृपक्ष मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन संस्कृति, परंपरा, आध्यात्मिकता एवं अतिथि सत्कार को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। यह भी प...