जयपुर, अगस्त 25 -- राजस्थान घूमने वालों के लिए साल 2026 की पहली छमाही बेहद खास रही। जनवरी से जून के बीच प्रदेश में 10.92 करोड़ पर्यटक यात्राएं दर्ज की गईं। इनमें घरेलू पर्यटकों की संख्या इतनी ज्यादा रही कि राजस्थान का पर्यटन बाजार लगभग पूरी तरह देशी सैलानियों के भरोसे नजर आया। वहीं विदेशी पर्यटकों की पसंद में जयपुर सबसे आगे रहा। पर्यटन विभाग की ओर से जारी जनवरी-जून 2026 के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में कुल 10,91,? पर्यटक यात्राएं दर्ज हुईं, जिनमें 10,83,59,405 घरेलू और 8,44,696 विदेशी पर्यटक यात्राएं शामिल हैं। कुल पर्यटन यात्राओं में घरेलू पर्यटकों की हिस्सेदारी करीब 99.2 प्रतिशत, जबकि विदेशी पर्यटकों की हिस्सेदारी करीब 0.8 प्रतिशत रही। यानी राजस्थान में हर एक विदेशी पर्यटक यात्रा के मुकाबले करीब 128 घरेलू पर्यटक यात्राएं दर्ज हुईं। आंकड...