विदेशी नीति के चलते आज देश में डीजल व पेट्रोल गैस का संकट पैदा हुआ : भाकपा
खगडि़या, जुलाई 8 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी चौथम अंचल परिषद की बैठक जिले के चौथम प्रखंड अन्तर्गत मालपा में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बिहार राज्य कार्यकारिणी सदस्य कामरेड प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा केंद्र की मोदी सरकार के विदेशी नीति के चलते आज देश में डीजल पेट्रोल गैस का संकट पैदा हुआ है। लोग ऊंचे दाम पर आज डीजल पेट्रोल गैस खरीदने पर मजबूर हो रहे हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पूरे देश में मोदी सरकार एवं बिहार के सम्राट चौधरी की सरकार की जन विरोधी, वादा खिलाफी बुलडोजर राज एवं एनकाउंटर एवं महिलाओं पर हो रहे जुल्म अत्याचार बलात्कार के खिलाफ 6 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे देश एवं बिहार में पदयात्रा अभियान चलाकर आम जनता के बीच केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार की नीति का पर्दाफाश करने का काम करेगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.