विदेशी निवेशकों से 10 अरब डॉलर जुटने की उम्मीद
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन सी. एस. शेट्टी को भारतीय रिजर्व बैंक की रियायती मुद्रा अदला-बदली सुविधा इस महीने के अंत में बंद होने से पहले करीब 10 अरब डॉलर जुटाने की उम्मीद है। शेट्टी ने साक्षात्कार में कहा, कुल मिलाकर हमें 10 अरब डॉलर के स्तर तक पहुंचना चाहिए। इसमें मुख्य रूप से जमा राशि का योगदान होगा। हालांकि, विदेशी वाणिज्यिक उधारी के मामले में भी संभावनाएं हैं। ईसीबी के लिए हमारे पास अधिक समय रहेगा, लेकिन 31 अगस्त तक हमें कुल करीब 9-10 अरब डॉलर जुटा लेने चाहिए। आरबीआई ने इस महीने की शुरुआत में विदेशी मुद्रा प्रवासी बैंक जमा के लिए मुद्रा अदला-बदली सुविधा पहले तय 30 सितंबर के बजाय 31 अगस्त को बंद होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.