गाज़ियाबाद, मार्च 30 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मशीन भिजवाने के नाम पर एक विदेशी नागरिक से करीब 12 लाख रुपये ठग लिए गए। अदालत के आदेश पर थाना सूरजकुंड पुलिस ने रविवार को तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ब्रिटेन निवासी नूर माये उस्मान ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी फरीदाबाद की अदालत में याचिका दायर कर बताया कि वर्ष 2022 में गूगल के माध्यम से उनका ग्लोबल कन्वर्जन मशीन के संचालकों से संपर्क हुआ था। कंपनी से एल्युमिनियम फॉयल कंटेनर बनाने की मशीन लेने के लिए बातचीत हुई थी। मशीन के लिए कंपनी प्रबंधन ने उनसे करीब 12 लाख रुपये ले लिए थे। मशीन मिलने के बाद 12 लाख रुपये बाद में दिए जाने थे। आधी रकम का अग्रिम भुगतान होने के बाद कंपनी की ओर से मशीन की तस्वीरें भेजी ग...