महाराजगंज, अगस्त 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। विदेशी नागरिक जार्डन के केस में बुधवार को सीजेएम मुकेश यादव की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई। इस दौरान आरोपी की अदालत के समक्ष वर्चुअल पेशी कराई गई। इस मामले में अगली सुनवाई के लिए आगामी सात सितंबर की तिथि मुकर्रर की गई है। सोनौली पुलिस चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी है। कोर्ट ने चार्जशीट का संज्ञान ले लिया है। विदेशी नागरिक के अधिवक्ता आशुतोष पांडेय ने बताया कि विदेशी नागरिक जार्डन गोरखपुर जेल में है। वहीं से बुधवार को वीसी के जरिए पेशी हुई।

सोनौली सीमा पर गिरफ्तारी सोनौली सीमा पर बीते 11 जुलाई को सुरक्षा एजेंसियों ने फर्जी पहचान के साथ एक विदेशी नागरिक को पकड़ा था। जांच में उसकी असली पहचान जॉर्डन जोसेफ पीटर फिट्जपैट्रिक निवासी न्यूनीटन, ब्रिटेन के रूप में हुई। सोनौली थ...