नोएडा, अप्रैल 23 -- दनकौर, संवाददाता। यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-17 की सुपरटेक अपकंट्री सोसाइटी में बुधवार रात सुरक्षाकर्मी और विदेशी नागरिक के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव होने से सोसाइटी में अफरातफरी मच गई। हालांकि, लोगों के प्रयास से कुछ देर बाद मामला शांत हो गया। पुलिस ने घटना की जानकारी न होने की बात कही है। सोसाइटी में रात्रि के समय सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका विदेशी नागरिक से विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। यह भी पढ़ें- पत्नी के साथ बदसलूकी के बाद होटल को 'UNSAFE' बताया, फिर दोहा में जो हुआ वह चौंकाने वाला था दनकौर कोतवाली पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित ...