विदेशी नागरिकों से ठगी करने वाला गिरोह का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार
नोएडा, जुलाई 11 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। बिसरख कोतवाली पुलिस ने विदेशी नागरिकों से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का शनिवार को पर्दाफाश कर चार महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से ठगी में इस्तेमाल किए गए लैपटॉप, मोबाइल फोन व अन्य सामान और 5200 रुपये बरामद हुए। डीसीपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में असम निवासी आकिब अमीन, दिल्ली निवासी चर्चित शर्मा और चार महिलाएं शामिल हैं। इन महिलाओं के नाम कृष्णा देव वर्मन, एंजल देव वर्मन, रंजना सुनार और रेखा हैं। ये सभी असम की रहने वाली हैं। इन्हें थाना क्षेत्र के चेरी काउंटी सोसाइटी के एक फ्लैट से पकड़ा गया।
फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा एडिशनल डीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए अपराधी गूगल पर वायरस ठीक करने, बग्स फिक्स करने और साइबर सिक्योरिटी से संबंधित विज्ञापन चलाते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.