विदेशी नागरिकों को ठगने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार
नोएडा, अप्रैल 9 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने तकनीकी सहायता देने के नाम पर यूरोप और अमेरिका के नागरिकों के साथ ठगी करने वाले कॉल सेंटर का गुरुवार को पर्दाफाश कर सरगना समेत 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अब तक एक हजार से अधिक विदेशी नागरिकों के साथ ठगी की वारदात कर चुके हैं। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि साइबर क्राइम थाना की टीम ने तकनीकी सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर सेक्टर-16 में छापेमारी की। इस दौरान 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी विवेक ठाकुर, अभिषेक मसीह, अश्वनी कुमार, रोहन शर्मा, संत कुमार, वरुण गुप्ता, गौतमबुद्ध नगर निवासी उपेंद्र सिंह उर्फ रोहित, गौरव सिंह, गौरव गुप्ता, अभिषेक मौर्य, शिवम पाठक, सुदीप सिंह, गाजियाबाद निवासी अंकुश चौरसिया, आयुष चौबे, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.