नोएडा, अप्रैल 7 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने तकनीकी सहायता देने के नाम पर यूरोप और अमेरिका के नागरिकों के साथ ठगी करने वाले कॉल सेंटर का मंगलवार को पर्दाफाश कर सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अब तक 250 से अधिक विदेशी नागरिकों से ठगी कर चुके हैं। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि थाना साइबर क्राइम की टीम ने तकनीकी सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर सेक्टर-76 क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय मोहम्मद बिलाल, 25 वर्षीय देव कपाही 27 वर्षीय मुखेजा और 24 वर्षीय कुशाग्र निम्बेकर के रूप में हुई। बिलाल गिरोह का सरगना है। तीन आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं, जबकि एक राजस्थान का है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी इंटरनेट...