भोपाल, फरवरी 5 -- मध्य प्रदेश एक बार फिर विदेशी धरती से चीते आने जा रहे हैं। 28 फरवरी को बोत्सवाना से 8 और चीतों के भारत आगमन की तैयारी है। इसके साथ ही भारत के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट चीता को नई गति मिलेगी। यह कदम राज्य और केंद्र सरकार के बीच करीबी समन्वय के बाद उठाया जा रहा है। इसमें पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने हर स्तर पर सहयोग का भरोसा दिया है।केंद्रीय मंत्री और सीएम मोहन यादव के बीच बैठक एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक- चीतों के स्थानांतरण का रोडमैप केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठक में तय किया गया। बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि चर्चा केवल चीतों तक सीमित नहीं रही, बल्कि मध्य प्रदेश के विशाल आरक्षित वन क्षेत्र, जैव विविधता, पर्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.