विदेशी धन के इस्तेमाल में जवाबदेही जरूरी : भाजपा
नई दिल्ली, अगस्त 21 -- भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनिल एंटनी ने प्रस्तावित विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) संशोधन विधेयक का शुक्रवार को जोरदार बचाव करते हुए कहा कि यदि विदेशी धन का सही हिसाब रखा जाए और उसका इस्तेमाल निर्धारित उद्देश्य के लिए किया जाए तो कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि विदेशी धन का इस्तेमाल केवल उसी उद्देश्य के लिए किया जाना चाहिए, जिसके लिए उसे प्राप्त किया गया। इसमें जवाबदेही होनी चाहिए। बस यही बात कही जा रही है। एंटनी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह स्पष्ट कर चुके हैं कि विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम में प्रस्तावित बदलाव किसी विशेष धर्म या जाति के खिलाफ नहीं हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.