नई दिल्ली, जनवरी 23 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। विदेशी दूतावास की फर्जी नंबर प्लेट लगी इनोवा कार से घूम रही एक महिला को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 15 जनवरी को गिरफ्तार किया है। महिला गणतंत्र दिवस से पहले राजधानी के उच्च सुरक्षा वाले इलाकों और विभिन्न दूतावासों के आसपास लगातार आवाजाही कर रही थी। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) संजीव यादव ने बताया कि अपराध शाखा कि एंटी एक्सटॉर्शन एंड किडनैपिंग सेल यूनिट के इंस्पेक्टर दिलीप कुमार की टीम को सूचना मिली थी कि एक महिला विदेशी दूतावास की नंबर प्लेट लगी कार का इस्तेमाल कर रही है। यह महिला नई दिल्ली स्थित विभिन्न दूतावासों और डिप्लोमैटिक एरिया में बेरोकटोक प्रवेश कर रही है। पुलिस टीम ने वसंत विहार इलाके में निगरानी शुरू की। पुलिस टीम को पता चला कि सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.