मेरठ, मई 4 -- जालसाजों ने विदेशी डोनेशन के नाम पर एक बुजुर्ग को झांसा देकर 22 लाख रुपये से अधिक की रकम हड़प ली। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने पहुंचकर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। शास्त्रीनगर सेक्टर 6 निवासी पीड़ित राजाराम ने बताया कि बीते 10 अप्रैल को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि उनके नाम 10 लाख डॉलर का डोनेशन आया है। रकम ट्रांसफर करने के लिए पैसे जमा कराने को कहा। पीड़ित ने 13 से 24 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों पर रकम ट्रांसफर कर दी। यह रकम 25 हजार से 2.5 लाख रुपये तक की थी। कुल मिलाकर 22,05,000 रुपये उनके खाते से निकल गए। जालसाजों ने अलग-अलग नाम जैसे बलराम मंडल, ब्रजवत राय, अब्दुल कलाम, उदय हसन, पप्पू राय, राज राय, अलीउद्दीन, रमजान अली, लुफ्तार रहमान और मोहम्मद नदीम के खातों का इस्तेमाल किया। आरोप...