हरदोई, फरवरी 5 -- सुरसा। ग्राम लुकठहना मजरा फतियापुर निवासी अवनीश राजपूत से साइबर ठगों ने विदेशी डिमांड ड्राफ्ट और हवाई टिकट बुकिंग के नाम पर 1.15 लाख की ठगी कर ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। 20 जनवरी से एक मोबाइल नंबर से उसकी लगातार बातचीत हो रही थी। 27 जनवरी को दूसरे नंबर से कॉल कर बताया गया कि उसके दोस्त विदेश से आए हैं। उनके पास साढ़े तीन करोड़ रुपये का विदेशी डिमांड ड्राफ्ट है। इसे भारत में भुनाने के लिए रजिस्ट्रेशन और स्टांप शुल्क जरूरी है। इसी बहाने ठगों ने उससे 65 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद मुंबई से लखनऊ की फ्लाइट टिकट बुक कराने के नाम पर 50 हजार रुपये और मांगे गए। इसे पीड़ित ने जन सेवा केंद्र के माध्यम से भेज दिया। बाद में मनी लॉन्ड्रिंग सर्टिफिकेट का हवाला देकर फिर से रकम की मांग की गई तब पीड़ित को ठगी का एहस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.